रायपुर। भाजपा ने आज प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क पर हल्ला बोल दिया। रायपुर के बूढ़ातालाब में आयोजित प्रदेश स्तरीय आंदोलन में बिजली कटौती समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को जमकर कोसा। भाजपाइयों ने 6 माह के कार्यकाल में जनता से किए वायदों को पूरा न करने का आरोप लगाया। धरनास्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल समेत कई भाजपा नेता पहुंचे थे।

धरना-प्रदर्शन में राजेश मूणत ने कहा कि लोक लुभावन वादे कर कांग्रेस ने सरकार तो बना ली। लेकिन जनता से किए गए उन वादों को सरकार अबतक पूरा नहीं कर सकी है। प्रदेश में अराजकता फैल गई है। सीएम के क्षेत्र में ही पीडीएस के तहत मिलने वाले चावल में कांच मिलाकर बेचा जा रहा है। पुलिस वाले वसूली कर रहे हैं, लेकिन सरकार कुछ नहीं करती।

इतने कम समय में अलोकप्रिय हुई सरकार

सरकार ही नहीं भाजपा नेताओं ने महापौर को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर आपकी सरकार में दम है तो अब सड़कों का चौड़ीकरण कर के दिखा दीजिए। इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ये धरना बता रही है कि कोई सरकार इतने कम समय में ही अलोकप्रिय हो गई है। पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस भी कांग्रेसी हो गए।

See also  छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा की बढ़ेगी गुणवत्ता, वर्ल्ड बैंक ने मंजूर की 2460 करोड़ रुपए

बदलापुर की राजनीति शुरू

अन्य भाजपाइयों ने कहा कि प्रदेश में बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई है। प्रदेशवासी आए दिन हो रही कटौती से परेशान है। मुख्यमंत्री सादगी का चोला पहनकर मौन है। उनसे जनता पूछ रही कि भूपेश बघेल कौन हैं। इस तरह से तंज कसे जा रहे हैं। किसानों की ऋण माफी और बेरोजगारी भत्ता नहीं दी गई। यही नहीं प्रदेश में सरकार बदलने के बाद बदलापुर की राजनीति शुरू हो गई है। जनता की पैसों से बना स्काईवॉक तोड़ने का निर्णय ले लिया गया है। केंद्र सरकार की योजनाओं को राज्य में बैन कर दिया गया है या फिर बैन करने की तैयारी की जा रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।