छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से महंगी होगी बिजली

Electricity Bill Waiver Chhattisgarh: छत्तीसगढ़वासियों के लिए ये काम की खबर है। अगर आपका भी पुराना बिजली बिल बकाया है और आप भारी-भरकम रकम देखकर परेशान हैं, तो सरकार आपको बड़ी राहत देने जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने बकाया बिजली बिलों को सेटल करने के लिए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना शुरू की है। इसमें घरेलू, किसान और बीपीएल कनेक्शन धारकों को सीधे फायदा मिलेगा।

लेकिन ध्यान रहे, ये छूट आपको घर बैठे अपने आप नहीं मिलने वाली। इसके लिए सरकार ने एक शर्त रखी है। आपको अपने मोबाइल पर मोर बिजली ऐप डाउनलोड करके उसमें रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

इस योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। अकेले रायपुर जिले की बात करें तो अब तक 30 हजार से ज्यादा बिजली उपभोक्ता इस ऐप पर अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। बिजली विभाग के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, सिर्फ रायपुर के इन उपभोक्ताओं को ही करीब 40 लाख रुपये तक की छूट मिलने की उम्मीद है। जब पूरे प्रदेश के आंकड़े सामने आएंगे, तो यह राहत करोड़ों में पहुंच जाएगी।

See also  भाजपा नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह से मांगी जेड श्रेणी की सुरक्षा

30 जून के बाद नहीं मिलेगा मौका

बिजली विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख 30 जून तय की गई है। इसके बाद किसी का भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अफसरों का कहना है कि अभी एक महीने का समय बचा है, इसलिए उम्मीद है कि आवेदकों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो जाएगी। इससे सालों से फंसा हुआ बिजली विभाग का पैसा भी वापस आएगा और जनता का बोझ भी हल्का होगा।

मोबाइल से 2 मिनट में ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • अगर आप भी इस छूट का फायदा उठाना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
  • सबसे पहले अपने मोबाइल के प्ले स्टोर पर जाएं और ‘More Bijli App’ डाउनलोड करें।
  • ऐप खोलते ही स्क्रीन पर योजना से जुड़ा एक विज्ञापन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, जहां आपको अपना बिजली बिल उपभोक्ता क्रमांक (BP Number) डालना होगा।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर और मांगी गई बाकी जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट कर दें।
See also  Bank Holiday : अक्टूबर महीने में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक

30 जून को जैसे ही रजिस्ट्रेशन बंद होगा, विभाग आपके आवेदन की जांच करेगा। आपकी कैटेगरी के हिसाब से तय किया जाएगा कि आपको कितनी छूट मिलेगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।