बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

स्वर्ण मंदिर को निशाना बनाने की पाकिस्तानी साजिश विफल, भारतीय सेना ने किया खुलासा

स्वर्ण मंदिर को निशाना बनाने की पाकिस्तानी साजिश विफल, भारतीय सेना ने किया खुलासा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सैन्य तनाव के बीच भारतीय सेना ने एक बेहद चौंकाने वाला और संवेदनशील खुलासा किया है। सेना का कहना है कि पाकिस्तान ने अमृतसर स्थित पवित्र दरबार साहिब (हरिमंदिर साहिब) को निशाना बनाने की घिनौनी कोशिश की थी, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली (Air Defence System) ने समय रहते इस साजिश को विफल कर दिया।

जानकारी देते हुए मेजर जनरल कार्तिक सी. शेषाद्रि ने बताया कि भारतीय सेना को पहले से ही पाकिस्तान की नापाक मंशाओं का अंदाजा था, इसी कारण हमने अपने एयर डिफेंस सिस्टम को पहले से ही तैयार रखा हुआ था। हमें यह आभास था कि पाकिस्तान हमारे आम नागरिकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने से भी पीछे नहीं हटेगा, जिनमें हरिमंदिर साहिब (दरबार साहिब) सबसे प्रमुख है। उन्होंने आगे बताया कि 8 मई की सुबह, जब अभी अंधेरा था, पाकिस्तान ने कई मिसाइलें और ड्रोन छोड़े, जिनका निशाना हरिमंदिर साहिब था। लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इन सभी को पूरी तरह से नष्ट कर दिया और हरिमंदिर साहिब को एक खरोंच तक नहीं आने दी।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन