रायपुर : प्रदेश की राजधानी में बने नवीन अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में बसों और दुकानों की शिफ्टिंग के मामले में नगर निगम प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। कल गुरूवार को कलेक्टर सौरभ कुमार ने महापौर एजाज ढेबर के साथ नवनिर्मित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल निरीक्षण किया और तैयारियों को देखकर कलेक्टर ने स्पष्ट तौर पर कहा कि बस टर्मिनल संचालन प्रारंभ करने के लिए पूरी तहर से तैयार है।

इसके साथ ही नगर निगम प्रशासन ने दुकानदारों को एक और मोहलत देते हुए नोटिस जारी किया है। ​प्रशासन की और से पंडरी बस स्टैंड के दुकानदारों को अंतिम अवसर रविवार तक दिया गया है। और इसके साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया है कि सोमवार से आगे बिल्कुल भी मोहलत नहीं दी जाएगी। और सोमवार से पंडरी बस स्टैंड में तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

बस संचालकों को भी नगर निगम प्रशासन ने चेतावनी दे दी है कि 15 नवंबर के बाद बसें पंडरी बस स्टैंड में दिखाई नहीं पड़नी चाहिए। और अगर ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के लिए ट्रैफिक पुलिस और निगम अधिकारीयों को पूरी तरह तैयार रखा गया है। बता दें कि नवनिर्मित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल से बसों के संचालन का सफल ट्रायल भी किया जा चुका है।

See also  Reservation Bill Controversy -सियासी जुबानी जंग के बीच कल सुप्रीम कोर्ट में अर्जेंट हियरिंग

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।