बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

आज से मरीन ड्राइव में होगी पार्किंग की वसूली, वॉक करने वालों को रहेगी छूट

आज से मरीन ड्राइव में होगी पार्किंग की वसूली, वॉक करने वालों को रहेगी छूट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। नगर निगम उपायुक्त राजस्व जागृति साहू ने राजस्व विभाग अध्यक्ष  अवतार सिंह बागल, जलकार्य विभाग अध्यक्ष  संतोष सीमा साहू और शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड  पार्षद  प्रदीप वर्मा ने तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राईव वाहन पार्किंग स्थल का  निरीक्षण किया। जहां दोपहिया और चार पहिया वाहन पार्किंग हेतु स्थान चिन्हांकित किया ।

महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम राजस्व विभाग बाजार विभाग द्वारा तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राईव में सुबह एवं शाम को भ्रमण करने वाले नागरिको को पूर्ण राहत दी गई है। सुबह और शाम को तेलीबांधा मरीन ड्राइव में भ्रमण करने वाले नागरिकों से किसी प्रकार का पार्किंग शुल्क नहीं लिया जायेगा। उक्त वाहन पार्किंग स्थल में सुबह और शाम को भ्रमण करने वाले नागरिको को छोड़कर शेष समस्त बाइक कार आदि से चिन्हांकित कर स्थान पर पार्किंग शुल्क निर्धारित अनुसार 10 फरवरी याने आज से लिया जायेगा।

गौरतलब है कि राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव के नाम से मशहूर तेलीबांधा तालाब में पूरे दिन चहल–पहल रहती है। इसके चलते यहां बड़ी संख्या में वाहनों की पार्किंग होती है। हालांकि यहां पूर्व में भी पे पार्किंग की व्यवस्था का विरोध हो चुका है, अब देखना है कि नए सिरे से शुरू की जा रही इस व्यवस्था के लागू होने का क्या असर पड़ता है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन