बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

यात्रीगण कृपया ध्यान दें..! छपरा यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इन गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें..! छपरा यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इन गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

0 सिकंदराबाद एवं विजयवाड़ा रेल मण्डल में तीसरी रेलवे लाइन कार्य के चलते गाड़ियों का बदलेगा मार्ग

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु उत्तर पूर्व रेलवे के वाराणसी रेल मंडल के छपरा यार्ड का आधुनिकिरण का कार्य एवं छपरा-गौतम स्थान स्टेशनो के बीच तीसरी लाइन का कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा । इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां:-

  1. दिनांक 09 से 14 जनवरी, 2024 को बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से सोनपुर–पाटलिपुत्र-दानापुर–पड़ित दीनदयाल उपाध्याय-मिर्ज़ापुर होकर चलेगी ।
  2. दिनांक 08 से 13 जनवरी, 2024 को गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से मिर्ज़ापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर–पाटलिपुत्र-सोनपुर होकर चलेगी ।

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी:-

  1. दिनांक 13 जनवरी, 2024 को दुर्ग से चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस बरौनी तक चलेगी ।
  2. दिनांक 12 एवं 14 जनवरी, 2024 को छपरा से चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर यह गाड़ी बरौनी से ही दुर्ग के लिए रवाना होगी ।

इन रेल मंडलों में तीसरी रेल लाइन का हो रहा कार्य

रायपुर। दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद रेल मण्डल के काजीपेट जं-बल्हारशाह सेक्शन के बीच तीसरी रेलवे लाइन को जोड़ने का कार्य किया जाएगा, इसलिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यह कार्य दिनांक 01 से 12 जनवरी, 2023 तक किया जा रहा है ।

इस कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां:-

  1. दिनांक 01 से 12 जनवरी, 2024 तक विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20805 विशाखापटनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर –नागपुर होकर रवाना होगी ।
  2. दिनांक 01 से 12 जनवरी, 2024 तक नई दिल्ली से चलने वाली गाड़ी संख्या 20806 नई दिल्ली- विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर-रायपुर-टिटलागढ़—रायगड़ा- विजयनगरम जंक्शन होकर रवाना होगी ।
  3. दिनांक 04 एवं 11 जनवरी, 2024 को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20803 विशाखापटनम-गांधीधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर –नागपुर होकर रवाना होगी ।
  4. दिनांक 07 जनवरी, 2024 तक गांधीधाम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20804 गांधीधाम-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर-रायपुर-टिटलागढ़—रायगड़ा- विजयनगरम जंक्शन होकर रवाना होगी ।
  5. दिनांक 07 जनवरी, 2024 को पूरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 20819 पूरी–ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर –नागपुर होकर रवाना होगी ।
  6. दिनांक 03 एवं 10 जनवरी, 2024 को ओखा से चलने वाली गाड़ी संख्या 20820 ओखा-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर-रायपुर-टिटलागढ़—रायगड़ा- विजयनगरम जंक्शन होकर रवाना होगी ।
  7. दिनांक 01, 05, 08 एवं 12 जनवरी, 2024 को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 12803 विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर –नागपुर होकर रवाना होगी ।
  8. दिनांक 03, 07 एवं 10 जनवरी, 2024 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12804 निज़ामुद्दीन- विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर – नागपुर होकर रवाना होगी ।
Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन