बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

पीसीसी चीफ बैज का भाजपा पर वार : बोले- पहले आदिवासियों को मारकर नक्सलियों का कपड़ा पहना देते थे, अब…

पीसीसी चीफ बैज का भाजपा पर वार : बोले- पहले आदिवासियों को मारकर नक्सलियों का कपड़ा पहना देते थे, अब…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजीव भवन में बुधवार को 'विश्व आदिवासी दिवस' पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल हुए।

विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के दैरान पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, बस्तर में आदिवासियों को मारकर नक्सलियों का कपड़े पहना देते थे। भाजपा के राज में आदिवासियों के साथ अन्याय हुआ है। आज बस्तर की सूरत बदल गई है। पिछड़े हुए आदिवासी आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर की तस्वीर बदल दी है। इसी वजह से आदिवासी विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

वहीं, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि, हम सरकार के पांच सालों के काम को लेकर जनता के बीच जाएंगे। पिछली बार भी भाजपा के कुशासन के खिलाफ हमने जन-जन तक पहुंचे थे। इस बार हमारी सरकार के कामों के आधार पर वोट मिलेगा।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन