बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

'शांतिपूर्ण चुनाव' केवल कहने की बात, मतदाताओं को तकलीफ हुई क्योंकि परिसीमन गलत हुआः भूपेश बघेल

'शांतिपूर्ण चुनाव' केवल कहने की बात, मतदाताओं को तकलीफ हुई क्योंकि परिसीमन गलत हुआः भूपेश बघेल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव हुआ, यह केवल कहने की बात है। मतदाताओं को चुनाव के दौरान बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्योंकि वार्ड का परिसीमन कुछ इस प्रकार हुआ है कि वोटर कहीं का है और नाम किसी दूसरे बूथ पर आया। एक परिवार के सदस्यों का नाम अलग-अलग बूथों पर आया और कहीं तो पांच बूथ क्रॉस कर छठवें बूथ पर मतदान करना पड़ा।

परिसीमन गलत होने के मामले में हमने शिकायत की थी। आज इस गड़बड़ी की वजह से मतदान प्रतिशत में कमी देखने को मिली। प्रदेशभर में 100 जगहों पर ईवीएम खराब हुए, कुछ तो जल्दी बन गए और कुछ को घंटों लगे। बड़े शहरों में मतदान प्रतिशत में कमी जो आई, वह इसी का दुष्परिणाम है। ईवीएम खराब होने की सूचना मिलने पर लोग घरों से निकले ही नहीं।

धान खरीदी को लेकर भूपेश बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि धान के 160 लाख मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य रखा गया था लेकिन 145 लाख मीट्रिक टन की खरीदी हुई। किसानों को हतोत्साहित करने सारे हथकंडे अपनाए गए, टोकन की दिक्कत, बारदानों की कमी के साथ कई अव्यवस्थाएं थी जिसकी वजह से 15 लाख मीट्रिक टन कम धान खरीदी हुई। धान खरीदी को लेकर कांग्रेस ने लगातार दबाव बनाया तो सरकार को बाध्य होना पड़ा और 145 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई।

Akash Dhangar
लेखक / पत्रकार:

Akash Dhangar

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन