राजनांदगांव : जिले में एक बैंक के चपरासी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घुमका में राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा में 36 वर्ष ढाल सिंह भृत्य के पद पर पदस्थ था। शनिवार शाम 7:00 बजे सभी बैंक कर्मचारी अपना काम खत्म करके चले गए। आदतन ढाल सिंह भी प्रतिदिन स्टाफ के जाने के बाद बैंक को बंद करके घर जाता था। लेकिन कल उसने बैंक में ही पंखे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। देर रात तक बैंक का दरवाजा खुला देखकर आसपास के लोगों को संदेह हुआ कि बैंक में चोर घुसे हैं। इस कारण उन्होंने अंदर झांक कर देखा तो पाया कि ढाल सिंह का शव पंखे से लटका हुआ है। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिससे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें काम के दबाव के कारण आत्महत्या करने की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस ने पूरा मामला अपने अधिकार में ले कर घटना और सुसाइड नोट दोनों की जांच शुरू कर दी है।

See also  CG BIG NEWS : CRPF जवान और पत्नी ने फोन पर बात करते हुए मौत को लगा लिया गले, जवान ने खुद को मारी गोली, पत्नी ने लगाई फाँसी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर