बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

विधायक कुलदीप जुनेजा पर फूटा लोगों का गुस्सा, लगाए जुनेजा वापस जाओ के नारे

विधायक कुलदीप जुनेजा पर फूटा लोगों का गुस्सा, लगाए जुनेजा वापस जाओ के नारे
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर : राजधानी के उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप जुनेजा के लिए लोगों का गुस्सा सामने आया है। दरअसल,गुरुवार को विधायक कुलदीप जुनेजा अपने समर्थकों और कांग्रेस नेता राकेश धोतरे को लेकर खम्हारडीह बस्ती पहुंचे। विधायक के वहां पहुंचते ही बीजेपी प्रसाद समेत बस्ती के लोगों ने कुलदीप जुनेजा वापस जाओ के नारे लगाने लग गए। लोगों का गुस्सा देखने के बाद विधायक चुपचाप वापस लौट गए। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो की पड़ताल करने पर इसके पीछे की सियासी मायने भी सामने आई।

इस घटना पर कुलदीप जुनेजा ने बताया कि बीटीआई ग्राउंड में होने वाले दशहरा उत्सव का विवाद था। स्थानीय कांग्रेस नेता राकेश धोतरे कार्यक्रम की प्लानिंग कर रहे थे, इसी बात को लेकर वहां विवाद हुआ । हमारे कार्यकर्ताओं ने भी जमकर नारेबाजी की, मगर मैंने वीडियो वायरल नहीं किया । पार्षद के खिलाफ क्या वीडियो वायरल करूंगा मैं यह सोचकर मैंने कोई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं किया। अब चुनाव है तो यह लोग इस तरह की हरकतें कर रहे हैं।

विधायक से इसलिए भी नाराजगी
नारेबाजी में शामिल भाजपा पार्षद के मुताबिक चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में विधायक के नहीं आने पर भी नाराजगी है। पानी के साथ इलाके की कई समस्याओं के बारे में उन्हें बताया गया लेकिन आजतक कोई हल नहीं निकला। परेशान लोगों को जब पता चला कि मोहल्ले में विधायक का दौरा है तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। बता दें कि कुलदीप जुनेजा के खिलाफ उनकी ही पार्टी के लोग सक्रिय हैं। इसे उसी गुटबाजी के तहत भी देखा जा रहा है। चर्चा है कि दूसरे गुट ने यह करवाया है।

इन आरोपों में BJP कर चुकी है जांच की मांग
हाल ही में भाजपा के उत्तर विधानसभा के नेताओं ने कुलदीप जुनेजा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने कहा था- रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा ने विधानसभा क्षेत्र को अवैध व्यापार और उगाही का गढ़ बना दिया है। यहां भू-माफिया, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, अवैध नशे का कारोबार चल रहा है। भाजपा ने पूरे इलाके में वर्तमान में किए गए डामरीकरण में भ्रष्टाचार की जांच, गृह निर्माण मंडल में 200 करोड़ की गड़बड़ी की जांच की मांग कर चुकी है।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन