बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

तेज धूप व गर्मी से बीमार पड़ रहे लोग, 17 मरीज का हॉस्पिटल में इलाज जारी, स्वास्थ्य विभाग ने दी थी हिदायत

तेज धूप व गर्मी से बीमार पड़ रहे लोग, 17 मरीज का हॉस्पिटल में इलाज जारी, स्वास्थ्य विभाग ने दी थी हिदायत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर। जून का महीना आने के साथ ही लू ने दस्तक दे दी है। जिसका असर नीचे जमीन पर नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने पहले से ही लू से बचने की हिदायत दे दी थी। लू की चपेट में आने वाले 17 लोग उपचार कराने के लिए सिम्स पहुंचे।

ये लोग जल्दी हो रहे बीमार

अब 45 पार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। आलम यह है कि सुबह नौ बजे घर से निकलना दूभर हो गया है। धूप इतनी तेज है कि कुछ मिनट में शरीर का पानी सोख ले रही है। वही इन सब के बीच गर्म हवा ने मुश्किल और बढ़ा दी है। गर्म हवा और सीधे धूप के संपर्क में आने की वजह से शरीर से कमजोर लोग तुरंत बीमार पड़ रहे हैं।

सिम्स में शनिवार की पांच घंटे की ओपीडी के अंदर लू के शिकार 17 मरीज पहुंचे। हालांकि किसी को भर्ती करने की नौबत नहीं आई। मामलों को देखते हुए चिकित्सकों ने सलाह दी है कि अभी मौसम बहुत गर्म चल रहा है। साथ ही गर्म हवा सीधे स्वास्थ्य पर असर डाल रही है। ऐसे में तेज धूप से बचना जरूरी हो गया है। लापरवाही की दशा में लू के मामले अभी और बढ़ेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन