AMIT JOGI

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अमित जोगी ने आज मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के नेताओं को गजनी फ़िल्म की भूलने की बीमारी हो गई है। छत्तीसगढ़ में उन्हें कमीशन दिखता है। हमें विजन और मिशन दिखता है। 40 लाख लोगों को शपथ पत्र दिया है। छत्तीसगढ़ में नेता नहीं, बेटा की सरकार बने, यह जनता चाहती है।

अमित जोगी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा को चैलेंज है, 10 रुपए के स्टाम्प में घोषणा पत्र लिखकर दे, जनता को धोखे में ना रखे। वहीं पाटन चुनाव को लेकर अमित जोगी कहा कि मेरी लड़ाई भूपेश बघेल से नहीं है। मेरी लड़ाई भ्रष्टाचार से है। 23 साल से पाटन में पहली बार चुनाव हो रहा है। इससे पहले चाचा-भतीजा के बीच मैच फिक्सिंग रहा है। अमित जोगी केवल चेहरा है, चुनाव लड़ेंगे पटनावासी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की परंपरा में दोहा है, पिता जोगी ने सिखाया है अपने खास पहनावा को लेकर कहा कि यह आत्मीयता, अपनापन का प्रतीक है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।