बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम द्वारा फोटोग्राफी और रील प्रतियोगिता का आयोजन

रायपुर नगर निगम द्वारा फोटोग्राफी और रील प्रतियोगिता का आयोजन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। विश्व संगीत दिवस के अवसर पर रायपुर नगर निगम द्वारा ‘रील में स्वच्छता का फील’ जिंगल रील प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। साथ ही नेशनल कैमरा डे के उपलक्ष्य में ‘स्वच्छ एवं सुंदर रायपुर’ थीम पर 'स्वच्छता स्नैपशॉट' फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है।

रील प्रतियोगिता में नागरिक रायपुर की स्वच्छता एवं सुंदरता से जुड़ी जिंगल रील का वीडियो गूगल फॉर्म लिंक https://bit.ly/4kGrOGS पर 23 जून तक भेज सकेंगे। श्रेष्ठ वीडियो को स्वच्छ भारत मिशन के सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जाएगा। साथ ही विजेताओं को निगम द्वारा ई-सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।

फोटोग्राफी प्रतियोगिता में नागरिक रायपुर की स्वच्छता एवं सुंदरता से जुड़े फोटो गूगल फॉर्म लिंक https://bit.ly/4kWv7dj पर 25 जून तक भेज सकेंगे। श्रेष्ठ फोटो को स्वच्छ भारत मिशन के सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जाएगा। साथ ही विजेताओं को निगम द्वारा ई-सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन