बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

चाकूबाजों की "फोटू" लग रही है राजधानी के थानों में, ताकि लोग पहचान सकें…

चाकूबाजों की "फोटू" लग रही है राजधानी के थानों में, ताकि लोग पहचान सकें…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। राजधानी रायपुर में पिछले वर्ष बड़े पैमाने पर चाकू की जब्ती के बावजूद चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती रही और पुलिस की कार्रवाई भी जारी रही। अब इन चाकूबाजों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस इनकी तस्वीरें थानों में लगाने जा रही है, ताकि इलाके के लोग इन्हें पहचान सकें और ये चाकूबाज भी शर्मिंदगी महसूस कर सकें।

बदमाशों की सूची पहले से ही टंगी है…

जिले के SSP के निर्देश पर पुलिस ने सभी थानों में चाकूबाजों की फोटो लगाना शुरू कर दिया है। इससे पहले पुलिस बदमाशों की पहचान कराने गंज थाना स्थित एसीसीयू के ऑफिस में सौ से ज्यादा बदमाशों को सूचिबद्ध कर उनकी फोटो लगाई है। साथ ही बदमाशों की सूची तथा फोटो सभी थानों को दी गई है। इसी तरह से पुलिस अब संबंधित थाना क्षेत्र के चाकूबाजों की थाने में फोटो लगाने का निर्णय लिया है।

पूर्व में जब्त किये गए चाकू :

पहचान कराने के काम आएंगी तस्वीरें

थानों के बाहर चाकूबाजो की फोटो लगाने का उद्देश्य किसी के भी साथ चाकूबाजी की घटना होने पर पीड़ित को चाकूबाजों की फोटो दिखाकर उनकी पहचान कराना है। साथ ही चाकूबाजों को भीड़ वाले इलाकों, मोहल्लों में पहचान सार्वजनिक करने के लिए उनकी फोटो थानों में लगाने का निर्णय लिया गया है।

FILE PHOTO : पूर्व में पकड़े गए चाकूबाज

तभी हटेगी फोटो, जब…

पुलिस अधिकारी के मुताबिक चाकूबाज की फोटो थाने से तभी हटाई जाएगी, जब उसके खिलाफ लंबे समय से अपराध दर्ज नहीं होगा। साथ ही जब वह मुख्यधारा में जुड़कर काम करेगा।

FILE PHOTO :

सबसे ज्यादा चाकूबाज टिकरापारा क्षेत्र में

एएसपी सिटी अभिषेक माहेश्वरी के मुताबिक अलग-अलग थानों में चाकूबाजों की जो सूची तैयार की गई है। उनमें सबसे ज्यादा चाकूबाज टिकरापारा थाना क्षेत्र के मिले हैं। इस इलाके में 20 के करीब चाकूबाज हैं, जबकि सिविल लाइन में 17 तथा उतनी ही संख्या में गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में चाकूबाज मिले हैं। शेष अन्य थानों में 12 से 15 चाकूबाज हैं। जिले में सबसे कम चाकूबाज ग्रामीण इलाकों के थाना क्षेत्रों में है।

FILE PHOTO :

पुलिस अफसरों के मुताबिक पिछले दो महीने में दो सौ से ज्यादा बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। चाकूबाज कानूनी दांव-पेंच का साहरा लेकर कोर्ट से आसानी से जमानत हासिल कर जेल से बाहर आ जाते हैं या फिर कोर्ट पहुंचने के साथ ही जमानत पर रिहा हो जाते हैं। इस वजह से पुलिस अधिकारी चाकूबाजों की थानों में फोटो लगाने की बात कह रहे हैं। साथ ही जिनके खिलाफ दो से ज्यादा चाकूबाजी के मामले दर्ज है, ऐसे चाकूबाजों की थानों में फोटो लगाई जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन