DS MISHRA

भुवनेश्वर। छत्तीसगढ़ सरकार के लंबे समय तक हेलीकॉप्टर पायलट रहे, ओडिशा के मौजूदा विधायक डीएस मिश्रा ने प्रियंका अगाती के साथ शादी की है। डीएस मिश्रा कुछ समय पहले तक ओडिशा में मंत्री भी थे, और वे अभी जूनागढ़ विधानसभा सीट से बीजू जनता दल के विधायक हैं। अभी यह शादी पुरी के एक रिसॉर्ट में हुई है। जानकारी मिली है कि इन दोनों का दूसरा विवाह है, पहले इन दोनों की एक-एक शादी हो चुकी है, जिसके बाद दोनों का तलाक भी हो चुका है।

बता दें कि डीएस मिश्रा करीब 10 साल से छत्तीसगढ़ सरकार के चीफ हेलिकॉप्टर पायलट रहे। इसके बाद वो नौकरी छोड़कर सक्रिय राजनीति में चले गए। पहली बार बीजू जनता दल की टिकट से विधानसभा का चुनाव लड़े, और जीतकर विधायक बने। वो दूसरी बार भी भारी वोटों से चुने गए। मिश्रा का छत्तीसगढ़ के नेताओं, कारोबारी, और अफसरों से बहुत अच्छे संबंध हैं। उनका यहां आना भी होता है।

See also  CG Breaking: मुख्यमंत्री साय की सुरक्षा में चूक, निर्धारित हेलीपैड की बजाय दूसरी जगह उतरा हेलीकॉप्टर, अफसरों के हाथ-पांव फूले

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर