Raipur: राजधानी रायपुर की बहुचर्चित पिरदा-तुलसी टाउनशिप योजना आखिरकार ग्रामीणों के विरोध के आगे झुक गई है। धरसीवां विधायक अनुज शर्मा की अगुवाई में ग्रामीणों ने आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की, जिसके बाद मंत्री ने साफ आश्वासन दिया कि आरडीए की टाउनशिप योजना पर आगे कोई क्रियान्वयन नहीं होगा।

दरअसल आरडीए ने पिरदा-तुलसी में टाउनशिप के लिए करीब साढ़े छह सौ किसानों की जमीन अधिग्रहण का नोटिफिकेशन जारी किया था। राजपत्र में प्रकाशन के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आपत्तियां दर्ज कराईं। किसान अपनी खेती की जमीन बचाने के लिए एकजुट हो गए।

विधायक अनुज शर्मा बने किसानों की आवाज

प्रभावित ग्रामीणों के समर्थन में धरसीवां विधायक अनुज शर्मा आगे आए। उन्होंने पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर ग्रामीणों की समस्या रखी। सीएम ने उन्हें मंत्री ओपी चौधरी के पास भेजा। इसके बाद मंत्रालय में दोपहर में बैठक हुई।

मंत्री ने क्या कहा?

विधायक ने मंत्री के सामने ग्रामीणों का पक्ष रखते हुए कहा कि किसान, योजना के पक्ष में नहीं हैं। इस पर मंत्री ओपी चौधरी ने आश्वस्त किया कि यदि किसान नहीं चाहते तो योजना पर कोई काम नहीं होगा।

See also  Breaking : प्रदेश की सुरक्षा को लेकर CM बघेल 5 अक्टूबर को लेंगे हाईलेवल मीटिंग, SP और IG होंगे शामिल, क़ानून व्यवस्था की कसावट पर रहेगा फोकस

अनुज शर्मा ने बताया – “मंत्री जी इस बात पर सहमत हुए हैं कि प्रभावित ग्रामीण योजना के पक्ष में नहीं हैं तो आगे कोई काम नहीं होगा। चूंकि राजपत्र में प्रकाशन हो चुका है, इसलिए इसे निरस्त करने का आदेश जारी होने में थोड़ा वक्त लगेगा।”

जमीन अधिग्रहण नहीं होने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने मंत्री ओपी चौधरी और विधायक अनुज शर्मा का आभार जताया।

FAQ: पिरदा-तुलसी टाउनशिप योजना ठन्डे बस्ते में

सवाल 1. पिरदा-तुलसी टाउनशिप योजना क्या थी?
जवाब: रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) द्वारा पिरदा-तुलसी में प्रस्तावित टाउनशिप योजना थी, जिसके लिए करीब 650 लोगों की जमीन अधिग्रहण का नोटिफिकेशन जारी हुआ था।

सवाल 2. योजना ठंडे बस्ते में क्यों गई?
जवाब: प्रभावित ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज कराईं और विरोध किया। विधायक अनुज शर्मा ने किसानों का पक्ष सरकार के सामने रखा।

सवाल 3. अब आगे क्या होगा?
जवाब: मंत्री ओपी चौधरी ने आश्वासन दिया है कि योजना पर आगे काम नहीं होगा। राजपत्र में प्रकाशन हो चुका है इसलिए निरस्तीकरण आदेश जारी होने में थोड़ा समय लगेगा।

See also  राज्य सरकार का बड़ा कदम, जन समस्याओं का ऑनलाइन होगा निराकरण, मॉनीटरिंग सेल करेगी निगरानी