बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Pithora: छोटी सी चूक से मासूम की गई जान, स्कूल परिसर में झूला झूलते समय गले में फंसी रस्सी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Pithora: छोटी सी चूक से मासूम की गई जान, स्कूल परिसर में झूला झूलते समय गले में फंसी रस्सी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Child’s Tragic Death on a Swing: बसना विकासखंड के उड़ेला पंचायत के आश्रित ग्राम मुड़ीडीह में एक दर्दनाक हादसे में प्राथमिक स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र की जान चली गई। मृतक की पहचान तरुण चौहान के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

जानकारी के मुताबिक बच्चे रोजाना स्कूल समय से पहले परिसर में पहुंचकर खेलते थे। घटना के दिन भी कुछ बच्चे जल्दी आ गए थे। पेड़ पर बंधे रस्सी के झूले पर खेलने के दौरान तरुण के गले में रस्सी उलझ गई। साथ पढ़ने वाले बच्चों ने तुरंत रसोइया और परिजनों को सूचना दी।

मां पहुंची तो देर हो चुकी थी

सूचना पर मां मौके पर पहुंची। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस और शिक्षा विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

बच्चो के पास स्कूल की चाबी ?

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बच्चों के पास स्कूल की चाबी रहती थी और वे बिना निगरानी के परिसर में पहुंच जाते थे। स्कूल परिसर में लगे झूले की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. पिथौरा में क्या हादसा हुआ?
Ans. बसना के उड़ेला मुड़ीडीह प्राथमिक स्कूल में चौथी के छात्र तरुण चौहान की झूला झूलते समय गले में रस्सी फंसने से मौत हो गई।

Q2. हादसा कैसे हुआ?
Ans. बच्चे स्कूल खुलने से पहले परिसर में खेल रहे थे, पेड़ पर बंधे रस्सी के झूले पर खेलते समय रस्सी गले में उलझ गई।

Q3. ग्रामीणों की क्या मांग है?
Ans. स्कूल में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की जांच हो, बच्चों को चाबी देने और परिसर में असुरक्षित झूला लगाने की जिम्मेदारी तय हो।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन