बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

PM मोदी ने देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, आज से दौड़ेगी बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस

PM मोदी ने देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, आज से दौड़ेगी बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर/बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 22 मई 2025 को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।इन स्टेशनों का उन्नयन यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए।

https://youtu.be/DosgK4IO7wQ

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में कुल 1337 स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिनमें से 103 स्टेशन अब पूरी तरह तैयार हैं। इनमें छत्तीसगढ़ राज्य के 05 स्टेशन शामिल हैं, जिसमें बिलासपुर मंडल के अम्बिकापुर स्टेशन, रायपुर मंडल के उरकुरा भिलाई एवं भानुप्रतापपुर स्टेशन तथा नागपुर मंडल के डोंगरगढ़ स्टेशन शामिल हैं। बता दें कि सुबह करीब साढ़े दस बजे बीकानेर एयरबेस पहुंचे। यहां से सीधे करणी माता मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इसके बाद देशनोक में राजस्थान के शूरवीरों की लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। देशनोक रेलवे स्टेशन पर बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात भी की।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन