बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG News : गौ तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, पिकअप वाहन से 8 गौवंश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

CG News : गौ तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, पिकअप वाहन से 8 गौवंश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से आठ गौवंश को बरामद किया है। गौ सेवकों की सतर्कता से इन पशुओं को सुरक्षित बचा लिया गया। मामले में नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे गुढ़ियारी गौ सेवा समिति के अध्यक्ष आदित्य यादव को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गौवंश को अवैध रूप से कत्लखाने ले जा रहे हैं। सूचना पर आदित्य यादव ने अपने साथियों सोहन निषाद, जागेश्वर विश्वकर्मा और योगेश वर्मा के साथ मिलकर रिंग रोड नंबर 3 स्थित आमासिवनी ओवर ब्रिज के पास पिकअप वाहन को रोकने की योजना बनाई।

जैसे ही संदिग्ध वाहन मौके पर पहुंचा, गौ सेवकों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन में मौजूद दो व्यक्तियों, रोहित कुमार जांगड़े (निवासी मोखली, थाना आरंग) और धीरज (निवासी भखारा, थाना भखारा) को पकड़ लिया गया। पिकअप वाहन में आठ गौवंश को अमानवीय ढंग से ठूंसकर भरा गया था।

सख्त कार्रवाई की मांग

आदित्य यादव ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर गौवंश की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन