बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

बिना पासपोर्ट वीजा के जिले में घूम रहे विदेशी नागरिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड से शादी करने की फिराक में आया था जशपुर

बिना पासपोर्ट वीजा के जिले में घूम रहे विदेशी नागरिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड से शादी करने की फिराक में आया था जशपुर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जशपुर। जिले की पुलिस ने एक विदेशी युवक को अपने मित्र के साथ घूमते हुए पकड़ा। पूछताछ में यह शख्स नाइजीरियन निकला और उसके पास भारत में आने का कोई वैध दस्तावेज नहीं था।

जानें, क्या है माजरा…

दरअसल सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि नेशनल हाइवे 43 में गम्हरिया गर्ग उद्यान के पास एक काले रंग की स्कूटी क्रमांक में दो व्यक्ति घूम रहे हैं, जिसमें से एक व्यक्ति नाइजीरियन मूल का प्रतीत होता है, जिस पर सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस के द्वारा तत्काल रवाना होकर, गम्हरिया में गर्ग उद्यान के पास उक्त संदेहियों को रोककर पूछताछ किया गया, तो स्कूटी चालक ने अपना नाम राहुल खलखो उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कस्तूरा खूंटीटोली थाना दुलदुला का होना बताया व दूसरा व्यक्ति जो कि अफ्रीकन मूल का प्रतीत हो रहा था, ने अपना नाम गैरी पिता इकवाबोर , उम्र 46 वर्ष, निवासी इंडम्बो ऑफ साकपोड़ा रोड, बैनी सिटी नाइजीरिया अफ्रीका का होना बताया, पुलिस के द्वारा जब उससे वीजा पासपोर्ट व अन्य पहचान सम्बन्धी दस्तावेजों की मांग करने पर, कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका, जिस पर पुलिस को संदेह होने पर उक्त विदेशी नाइजीरियन मूल के व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर वापस थाना लाया गया है।

पुलिस की पूछताछ पर उक्त नाइजीरियन व उसके साथ घुम रहे कस्तूरा खूंटीटोली निवासी ने बताया कि उक्त नाइजीरियन व उसकी एक महिला रिश्तेदार जो कि मुंबई में रहती है, दोनो मित्र हैं, व उसकी महिला रिश्तेदार के द्वारा ही उक्त नाइजीरियन मूल के निवासी को, गांव घुमाने के लिए लाया गया था। जिसके सम्बन्ध में पुलिस की जांच जारी है।

गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

पुलिस के द्वारा अवैध रूप से बिना वीजा पासपोर्ट के भारत में घूमने के लिए, सिटी कोतवाली जशपुर में विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। पुलिस के द्वारा अवैध रूप से बिना वीजा पासपोर्ट के जशपुर में घूमने पर नाइजीरियन मूल के विदेशी नागरिक गैरी पिता इकवाबोर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
गर्लफ्रेंड से विवाह के फिराक में आया था जशपुर

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर में विदेशी नागरिक पाए जाने से उसके खिलाफ संबंधित धारा कायम कर कार्यवाही किया गया है, लेकिन जिस परिवार में आकर वह रह रहा था, उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी। उनके मुताबिक पूछताछ में पता चला कि जशपुर की जिस गर्लफ्रेंड के घर पर वह आया है, उन दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं और उससे विवाह के फिराक में वह जशपुर आया था।

एसपी शशिमोहन सिंह ने आम जनता से अपील की है कि आपके पास या क्षेत्र में कोई भी विदेशी नागरिक आता है तो फार्म नंबर C भरकर पुलिस को अवश्य सूचित करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन