रायपुर। राजधानी में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 111 से अधिक बदमाश व संदिग्धों की धर–पकड़ की। इन पर आर्म्स एक्ट, चोरी और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। ये सभी पुलिस के सरप्राइज चेकिंग अभियान में दबोचे गए। इनसे अलग–अलग तरह के चाकू और कैंचियां बरामद की गई।

इस दौरान युवकों द्वारा हाथ में पहने जाने वाले सैकड़ों कड़े भी जब्त किए गए। इनका वजन लगभग 20 किलो तौला गया। दरअसल लड़ाई–झगड़े के दौरान युवा इस कड़े का इस्तेमाल विरोधी पक्ष के ऊपर हमला करने के लिए करते हैं। जिस तरह बड़ी संख्या में युवा इस तरह का कड़ा पहन कर आए थे, उससे तय है कि इनकी मौके पर शरारत करने की नीयत रही होगी। मगर इस बार पुलिस ने एहतियात बरती और घातक हथियारों को समय रहते जब्त कर लिया, जिसके चलते हिंसक घटनाओं में भारी कमी आई है।

See also  Kanger Valley National Park - पहली दफा होगा परिंदों का सर्वेक्षण