बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

आदिवासी समाज पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस कप्तान ने सब इंस्पेक्टर को किया लाइन अटैच

आदिवासी समाज पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस कप्तान ने सब इंस्पेक्टर को किया लाइन अटैच
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कोरिया। आदिवासी समाज के युवक से पुलिस चौकी में अभद्र व्यवहार कर गोंड आदिवासी समाज को चोर कहने वाले सब इंस्पेक्टर को लाइन अटैच कर दिया गया है। आदिवासी युवक के साथ अभद्र व्यवहार एवं आदिवासी समाज के खिलाफ अनगर्ल टिप्पणी के बाद आदिवासी समाज लगातार विरोध प्रदर्शन कर सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहा था। इसके बाद यह कार्यवाही की गई है।

एसपी रवि कुमार कुर्रे ने पोड़ी बचरा चौकी के एसआई महेश कुशवाहा को हटाकार रक्षित केंद्र बैकुंठपुर पदस्थ किया है। सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्यवाही के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लगातार विरोध कर रहा था। शिकायत के मुताबिक, 22 सितम्बर को पोड़ी पुलिस द्वारा आदिवासी गोंड समाज के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर चोर कहा गया था। जिसकी बंजारीडांड़ निवासी अधीन सिंह पोया ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। मामले में आदिवासी समाज सहित गोंगपा ने कुछ दिन पहले पोड़ी आदिवासी भवन में बैठक रखकर निंदा प्रस्ताव पारित किया था। साथ ही उप निरीक्षक को निलंबित कर अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार प्रताड़ना अधिनियम 1989 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था।

प्रस्ताव की पावती लेकर कलेक्टर से शिकायत कर 9 अक्टूबर को पोड़ी बचरा पुलिस चौकी का घेराव और तहसील मुख्यालय के समीप धरना प्रदर्शन करने की चेतावानी दी गई थी। बताया जाता है कि कलेक्टर से शिकायत के बाद एसआई को रक्षित केंद्र भेजा गया है।

आदिवासी गोंड, गोंगपा के सदस्यों का कहना है कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आदिवासी अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर 9 अक्टूबर को चौकी के घेराव सहित आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। इसी कड़ी में एसपी रवि कुमार कुर्रे ने पोड़ी बचरा चौकी के एसआई महेश कुशवाहा को लाइन अटैच कर रक्षित केंद्र में पदस्थ कर दिया है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन