AGENT ARREST

रायपुर। पुलिस को पिछले कुछ दिनों से शिकायतें प्राप्त हो रहीं थी कि भाठागांव टिकरापारा स्थित नवीन बस स्टैण्ड में बस एजेंटों व हॉकरों द्वारा कई स्थानों में अवैध रूप से टेबल-कुर्सी लगाकर अवैध रूप से यात्रियों का टिकट काटकर वसूली किया जा रहा है, एवं कई एजेंटो व हॉकरों द्वारा यात्रियों को हमसे टिकट क्यों नहीं लेते हो, कहकर उनके साथ दुर्व्यवहार और गाली गलौच भी की जाती है।

SSP प्रशांत अग्रवाल ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.सी.पटेल को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा बस स्टैण्ड में ऐसे 09 बस एजेंटों व हॉकरों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया और उनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।

बस स्टैंड परिसर में कराया भ्रमण

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों को बस स्टैंड परिसर में ही घुमाया गया। इसके साथ ही उनकी उठक-बैठक भी कराई गई, ताकि इलाके में इनकी दहशत को दूर किया जा सके।

See also  गलवान में शहीद हुए देश के जवानों को जनप्रतिनिधियों सहित अलग-अलग संगठनों ने दी श्रदांजलि

एजेंटो को चेताया पुलिस ने

इसके साथ ही टिकरापारा थाना प्रभारी द्वारा अन्य बस एजेंटो को भी सख्त हिदायत दिया गया कि किसी भी यात्री के साथ दुर्व्यवहार व उन्हें किसी प्रकार से परेशान न करें अन्यथा कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर