Police raided

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के लोरमी विधानसभा में चुनावों को ध्यान में रखते हुए पुलिस और निर्वाचन आयोग की टीमों द्वारा अवैध शराब पर लगातार एक्शन जारी है। इस बिच पुलिस ने छापेमारी कर 1254 पौवा शराब जब्त की है।

बता दें कि पुलिस और निर्वाचन आयोग की टीम को अवैध शराब बेचने की सूचना मिली, सूचना मिलते ही आबकारी आयुक्त महादेव कावरे के नेतृत्व में दो जगहों पर छापेमारी की गयी। प्रथम छापेमारी में लोरमी के ग्राम करगीकला के पैरावट में 7 बोरियों में 1230 पौवा देशी शराब छुपाकर रखी गयी थी।दूसरी छापेमारी जगह पर शेखर कुमार के घर में 24 पौवा देशी शराब छुपाकर रखी गई थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही प्रकरणों में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।