बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

रिश्वत मांगने वाला थाना प्रभारी सस्पेंड, SP ने की कार्रवाई, इन्हें दी गई जिम्मेदारी

रिश्वत मांगने वाला थाना प्रभारी सस्पेंड, SP ने की कार्रवाई, इन्हें दी गई जिम्मेदारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक ने रिश्वत लेने वाले औंधी थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। उसके स्थान पर निरीक्षक मोहर साय लहरे को पदस्थ किया है।

ये है पूरा मामला

औंधी क्षेत्र निवासी तिलकराम यादव के भाई की मृत्यु कुछ माह पूर्व सर्पदंश से हो गई थी, जिसका प्रारंभिक उपचार औंधी स्वास्थ्य केंद्र में हुआ था। मौत के बाद परिजनों ने आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया था।

आर्थिक सहायता की प्रक्रिया चल ही रही थी, इसी बीच थाना प्रभारी तारन सिंह डहरिया ने अपने लिए और डॉ सुमन के लिए मुआवजा की रकम में से 50-50 हजार रुपए की मांग की थी। इस मामले में अनुविभागीय अधिकारी सहित अन्य जगह शिकायत हुई थी। इसके बाद मामले पर संज्ञान लेते हुए एसपी डी श्रवण ने तारन सिंह डहरिया को निलंबित कर उसके स्थान पर जौब चौकी प्रभारी मोहर साय लहरे को पदस्थ किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन