बस्तर। Police Transfer : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने एक जंबो ट्रांसफर आदेश जारी करते हुए कुल 324 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। लिस्ट में और 96 प्रधान आरक्षक, 5 महिला प्रधान आरक्षक, 278 आरक्षक और 7 महिला आरक्षक शामिल हैं।

बता दें कि यह ट्रांसफर लंबे समय से एक ही थाने में तैनात पुलिस कर्मियों को अन्य थानों में स्थानांतरित करने के उद्देश्य से की गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।