बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

पुलिसकर्मी की बाइक को किया आग के हवाले, घटनास्थल पर मिला नक्सली पर्चा, मामला संदिग्ध

पुलिसकर्मी की बाइक को किया आग के हवाले, घटनास्थल पर मिला नक्सली पर्चा, मामला संदिग्ध
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नारायणपुर। पुलिसकर्मी के घर में घुसे अज्ञात लोगों ने पहले तो बाइक में आग लगा दी और फिर पास में नक्सली पर्चा फेंक दिया। मामला नारायणपुर के करलाखा के डिबरी पारा का है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि ये नक्सलियों की करतूत है या फिर नक्सलियों की आड़ लेकर किसी और ने षड्यंत्र रचा है।

पता चला है कि मोटर सायकल को आग के हवाले कर नक्सली पर्चा फेंका गया है। जिस घर में घटना को अंजाम दिया गया, उस घर के लोग पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। ये पूरी घटना बीती रात की है। हालांकि परिवारजनों की आशंका है कि यह कृत्य नक्सली संगठन का नहीं, बल्कि आपसी दुश्मनी का हो सकता है। मामला नारायणपुर जिले के थाना भरंडा के ग्राम करलखा का बताया जा रहा है। अब पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों नारायणपुर के अबूझमाड़ में कई बड़े नक्सल आपरेशंस लांच हुए हैं। नक्सल चीफ बसवराजू भी अबूझमाड़ में ढेर हुआ है। ऐसे में नारायणपुर में नक्सली छिटपुट वारदातों को अंजाम देंगे, इसकी गुंजाइस नहीं के बराबर है। लिहाजा पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच में जुटी है, ताकि घटना की तह तक पहुंच सके।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन