रायपुर। आज छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक मामला दिनभर छाया रहा। विजय सिन्हा, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बेमेतरा ने छत्तीसगढ़ के एक कैबिनेट मंत्री को सोशल मीडिया पर नसीहत दे दी। बता दें कि ये वही मंत्री हैं जो कभी छत्तीसगढ़ में टॉप अधिकारियों में शुमार थे। साथ ही इनकी तारी केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी चुनावी मंच में कर चुके हैं।

बता दें कि नगर पालिका परिषद बेमेतरा के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘ मंत्री बनने के बाद भी अधिकारी के रोल में काम कर रहे बहुत जल्द सुधारने की आवश्यकता है ‘

बेमेतरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के इस पोस्ट के बाद छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है। आखिर क्या वजह है कि सोशल मीडिया साइट पर विजय सिन्हा ने अपने ही मंत्री को यह नसीहत दे दी। वहीं इस पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।