रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रदेश व्यापी धरने को कांग्रेस ने मुद्दाविहीन भाजपा की नई राजनीतिक नौटंकी बताया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनावों में जनता द्वारा नकारे जाने के बाद छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी के नेता बेरोजगार हो गए हैं। पिछले 6 माह में कांग्रेस सरकार के खिलाफ नकारात्मक बोलने और कहने के लिये भाजपा के पास कुछ है ही नहीं।

मुद्दों के दिवालिएपन से जूझ रही भाजपा काल्पनिक और झूठे मुद्दों को आधार बना कर धरना आयोजित करने जा रही है। राज्य की भूपेश बघेल सरकार के द्वारा जनता के हित में लिये गये निर्णयों और कांग्रेस के जन घोषणा पत्र के वायदों को पूरा करने की गति से भाजपा घबरा गई है। प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के कार्यो से खुश है। राज्य के किसान ऋण माफी से खुश है। 2500 रु प्रतिक्विंटल में धान की खरीदी किये जाने से खुश है।

See also  CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन इलाकों में भारी वर्षा के साथ व्रजपात की संभावना

बिजली के दाम आधा होने से राज्य का गरीब और मध्यम तबका राहत महसूस कर रहा है। तेंदूपत्ता संग्राहको को 2500 रु के बदले 4000 रु मानदेय मिलने लगा। 16 हजार शिक्षाकर्मियों का संविलियन हो रहा है। 5 डिसमिल से कम जमीनों की रूकी हुई रजिस्ट्रियां शुरू हो गयी।

हर परिवार को 35 किलो राशन देने का निर्णय हो गया। कांग्रेस सरकार के इन ऐतिहासिक फैसलों से विपक्षी दल भाजपा को अपनी राजनैतिक जमीन पूरी तरह से खिसकती नजर आ रही है। अपना राजनैतिक वजूद बचाने की कवायद में भाजपाई धरना की नौटंकी कर रहे है। प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जनता ने भाजपा को विपक्ष में रहने का जनादेश दिया है लेकिन भाजपा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने में भी असफल साबित हो रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।