रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीन चरण में होने जा रहे हैं। पहले चरण के तहत नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को चुनाव है। सुरक्षा के मद्दे नजर मतदान दलों को अति नक्सल संवेदनशील केंद्रों के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना किया जा रहा है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को तीन चरणों में मतदान होंगे। लोकसभा चुनाव से तीन दिन पहले नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान दलों को रवाना किया जा रहा है।

नारायणपुर और बीजापुर में मतदान दल हेलीकॉप्टर से नक्सल प्रभावित इलाकों के लिए रवाना कर दिया गया है। आपको बता दें कि बस्तर लोकसभा सीट के लिए कुल 1 हजार 957 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 150 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों में शामिल किए गए हैं। इन्ही क्षेत्रों के लिए आज मतदान दलों को आज तीन दिन पहले हेलीकाप्टर से रवाना किया गया है। बताया जा रहा है कि आज मंगलवार को 75 दल हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया है। खबर है कि बुधवार को 75 दल मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे।

See also  पत्रकारों के वाहन में गांजा रखने के मामले में टीआई अजय सोनकर सस्पेंड

बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव के अनुसार हम मतदान टीमों को सीधे हेलीकॉप्टर के माध्यम से उन क्षेत्रों में भेजते हैं, जो खतरे वाले क्षेत्र हैं। इसमें केंद्रीय सशस्त्र बल, राज्य सशस्त्र बल और डीआरजी सभी शामिल हैं। विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्र प्रभुत्व खोज करेंगे। एक सुरक्षित वातावरण में आम लोग अपना वोट डाल सकेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।