टीआरपी डेस्क। भोपालपटनम ब्लॉक के संगमपल्ली पोटाकेबिन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पोटाकेबिन की एक छात्रा वैदिका जव्वा की मलेरिया से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मलेरिया से पीड़ित वैदिका को शनिवार को बेहोशी की हालत में बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। बता दें कि कलेक्टर अनुराग पाण्डेय सहित तमाम जिले के अधिकारी देर रात जिला अस्पताल छात्रा को देखने अस्पताल पहुंचे थे।

वहीं राजीव गांधी शिक्षा मिशन के संचालक एमवी राव के अनुसार वर्तमान में संगमपल्ली पोटाकेबिन में और तीन बच्चे मलेरिया से ग्रसित हैं। उन्होंने कहा रोजाना निरीक्षण किया जा रहा है। सभी अधीक्षकों को व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देशित किया गया है।

बता दें कि इससे पहले भी भोपालपटनम क्षेत्र अंतर्गत तारालागुड़ा के पोटाकेबिन में मलेरिया से पीड़ित दूसरी कक्षा की छात्रा ने दम तोड़ दिया था।

See also  सीजीः मलेरिया से बालक आश्रम के छात्र की मौत, 3 दिनों से चल रहा था बीमार, और भी बच्चे तप रहे हैं बुखार में

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।