रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ दो उपमुख्यमंत्रियों ने शपथ ले ली है। इसके बाद पूरे प्रदेश की दिलचस्पी इसमें है कि विष्णु कैबिनेट में बाकी मंत्री कौन कौन होंगे।

ऐसी कयास लगाई जा रही थी कि एक दो दिन में मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा। लेकिन सूत्रों से खबर आ रही है कि कैबिनेट का विस्तार अब विधानसभा सत्र के बाद होगा। भाजपा सरकार पहले विधानसभा का सत्र बुलाकर विधायकों को शपथ दिलाने का काम करेगी। खुद मुख्यमंत्री ने भी कह दिया है कि कैबिनेट के विस्तार के लिए इंतजार करें।

खबर यह भी है कि राज्यपाल भी दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। उनका राष्ट्रपति से मिलने का कार्यक्रम है।उनकी वापसी की तिथि भी अभी तय नहीं है। इससे तय है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कैबिनेट के विस्तार को लेकर जल्दबाजी में नहीं है।

कैबिनेट का विस्तार फिलहाल नहीं होगा, इसलिए मुख्यमंत्री के साथ ही दो उपमुख्यमंत्रियों के बीच में जरूरी विभागों का बंटवारा हो जाएगा और इसी के साथ काम प्रारंभ हो जाएगा। जब बाद में कैबिनेट का विस्तार होगा, तो विभागों का बंटवारा नए सिरे से होगा।

See also  हमलों के विरोध में RSS कार्यकर्ताओं ने राजधानी में निकाली मौन रैली, देखें तस्वीरें

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।