रायपुर। राज्य पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ( State Power Distribution Company ) द्वारा विद्युत की कटौती नहीं की जा रही है। लेकिन तकनीकी कारणों से राज्य में विद्युत की मांग और उपलब्धता में असंतुलन की स्थिति उत्पन्न होने पर ग्रिड को संतुलित बनाए रखने के लिए, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों ( Naxal Affected Area ) को छोड़कर राज्य के बाकी क्षेत्र के 33 केवी के फीडरों में बिजली सप्लाई को रेग्यूलेट किया जाता है। यह जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( CM Bhupesh Baghel ) ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

भाजपा सदस्य डॉ. रमन सिंह ( Dr. Raman Singh ) ने जानना चाहा कि क्या प्रदेश में विद्युत कटौती के लिए विभाग द्वारा कोई निश्चित समय या अवधि निर्धारित किया गया है? इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रत्येक दिन में बिजली की अधिकतम मांग की अवधि में ऐसे 11 केवी के फीडर, जिनसे केवल सिंचाई पंपों की बिजली सप्लाई की जाती है।  शाम पांच बजे से रात्रि 11 बजे तक पंप पर बिजली सप्लाई को बंद कर मांग और उपलब्धता में संतुलन रखा जाता है।

See also  CG News: 12 जिलों के 14 निकायों और पंचायत की 735 सीटों पर मतदान जारी

भाजपा सदस्य डॉ. रमन सिंह के एक अन्य सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में स्थापित विभिन्न विद्युत उत्पादन संयंत्रों से एक अप्रैल 2018 से 15 जून 2019 तक की कालवधि में 1 लाख 69 हजार 837 मिलियन यूनिट का उत्पादन हुआ है। उत्पादित बिजली की कुल क्षमता 98.99 फीसदी है। जो कि क्षमता के अनुरूप है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।