बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की प्रगति अग्रवाल ने CBSE 12वीं बोर्ड में मारी बाजी, 98.5% के साथ बनी राज्य की टॉपर

छत्तीसगढ़ की प्रगति अग्रवाल ने CBSE 12वीं बोर्ड में मारी बाजी, 98.5% के साथ बनी राज्य की टॉपर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें छत्तीसगढ़ की प्रगति अग्रवाल ने राज्य में टॉप करते हुए 98.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्रगति ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया है।

टॉप 5 में बेटियों का दबदबा

टॉप 5 में 4 बेटियां और एक छात्र शामिल हैं। काव्य अग्रवाल ने 98.25%, आर्ची पटेल ने 98%, इशिका अग्रवाल ने 97.50%, आद्या अग्रवाल ने 97.25% और पूर्वी पारख ने 97% अंक प्राप्त किए हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ के छात्रों का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.17% रहा है। CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए कुल 31,911 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 31,711 स्टूडेंट्स ने एग्जाम में हिस्सा लिया। इनमें 16,696 लड़के और 15,015 लड़कियां शामिल थीं।

सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट में छात्रों को मिले अंकों की बात करें तो रायपुर की पूर्वी नितेश पटेल को 97.4 प्रतिशत मिले हैं। कबीर नगर के आदित्य प्रकाश गिरी को 92.89% अंक, अश्वनी नगर, रायपुर के सिद्धार्थ शर्मा को 92.4% अंक और रायपुर की वेदिका गर्ग को 91.20% अंक मिले हैं। वहीं भिलाई के अधिमय सोनी ने 91.8% अंक हासिल किए हैं। वहीं महासमुंद के चंद्रकांत साहू और चंद्रहास साहू को 90 परसेंट से ज्यादा अंक मिले हैं। दोनों जुड़वां भाई हैं।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन