बिलासपुर। न्यायधानी केहोटल पेट्रीशियन में प्री- होली पार्टी पर पुलिस ने छापेमारी की है। होटल के स्वीमिंग पुल के पास शराब परोसी जा रही थी। आचार संहिता के दौरान इस पार्टी की अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद देर रात छापेमारी की गई। पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने साथ दबिश देकर पार्टी को बंद कराया। पुलिस ने साउंड सिस्टम तो जब्त कर लिया, लेकिन पार्टी आयोजकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। दो दिन पहले की सिरगिट्‌टी इलाके की यह घटना है।

सिविल लाइन सीएसपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सिरगिट्‌टी पुलिस को जानकारी मिली कि होली के दो दिन पहले बिना अनुमति के होटल पेट्रिशियन में करीब 50 युवक-युवतियां पार्टी कर रहे हैं। यहां स्वीमिंग पुलिस के पास खुलेआम शराबखोरी भी चल रही है। खबर मिलते ही राजस्व विभाग व पुलिस की टीम होटल पहुंच गई। इससे पार्टी मना रहे युवक-युवतियों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते युवक-युवतियां दूसरे गेट से भाग निकले। पुलिस ने स्वीमिंग पुल व आसपास तलाशी ली, जिसके बाद पार्टी को बंद करा दिया गया। इस दौरान पुलिस की टीम ने साउंड सिस्टम और अन्य सामान जब्त कर लिए। होटल का मैनेजर मौके पर नहीं था। पुलिस ने दो कर्मचारियों को पकड़ लिया। देर रात पुलिस ने होटल के दोनों कर्मचारियों को बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया।

See also  CG Cabinet Meeting : कल 11 बजे होगी विष्‍णु कैबिनेट की पहली बैठक, नई सरकार ले सकती है ये बड़े फैसले

—————-

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।