बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

गलत इंजेक्शन से गर्भवती महिला की हुई मौत…? परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, प्रबंधन ने कहा- आरोप गलत

गलत इंजेक्शन से गर्भवती महिला की हुई मौत…? परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, प्रबंधन ने कहा- आरोप गलत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। कोरोना काल के बीच न्यू राजेंद्र नगर इलाके में स्थित साईं बाबा हॉस्पिटल से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल यहां एक महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जान चली गई। घटना के बाद से ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा मचाया हुआ है।

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही करने का आरोप भी लगाया है। वहीं इस घटना के बाद अस्पताल में मौजूद बाकी मरीज के परिजन भी डरे हुए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर डीडी नगर इलाके में रहने वाली महिला रागिनी चौरसिया का ऑपरेशन होने वाला था। गर्भवती रागिनी चौरसिया को ऑपरेशन से ठीक पहले एक इंजेक्शन लगाया गया। परिजनों के मुताबिक इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और अचानक मौत हो गई।

उल्टियां रोकने के लिए दिया इंजेक्शन :परिजन

महिला के परिजनों ने मिडिया को बताया कि अचानक उल्टियां होने की वजह से महिला को इंजेक्शन दिया गया था। परिजनों का दावा है कि जो इंजेक्शन दिया जाना था, उसकी जगह दूसरा इंजेक्शन दिए जाने की वजह से महिला की तबीयत और बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।

ब्लड प्रेशर बढ़ जाने से हुई महिला की मौत : डॉक्टर

वहीं साईं बाबा अस्पताल के डॉक्टर ने मिडिया से बातचीत में बतचीत में महिला के परिजनों के आरोप को गलत बताया। उनका कहना है कि महिला के घरवाले जो बात कह रहे हैं वो सिर्फ आरोप है, जो कि गलत हैं। महिला का ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। बाथरूम जाते वक्त उनकी मौत हुई। ये बेहद दुर्भाग्य जनक दुखद घटना है। अस्पताल की तरफ से हमने पुलिस को सूचित किया है। हम हर तरह की जांच में सहयोग करने को राजी हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन