बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

प्रियंका राजनांदगांव तो खड़गे जांजगीर और रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कर सकते है जनसभा : सूत्र

प्रियंका राजनांदगांव तो खड़गे जांजगीर और रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कर सकते है जनसभा : सूत्र
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ती ही जा रही है। इसके साथ ही नेताओं का दौरा भी लगातार जारी है।

इसी के तहत कांग्रेस के सूत्रों से खबर आ रही है कि 13 अप्रैल को राहुल गांधी की सभा होना तय हुआ है। इसके बाद प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभाओं के लिए भी कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकती हैं। उनकी सभा राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में तय होने की सूचना है। सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि 20 अप्रैल को प्रियंका की सभा राजनांदगांव में कराने की तैयारी चल रही है।

जल्द ही कांकेर लोकसभा क्षेत्र में भी सभा करने की तैयारी में है कांग्रेस!

वहीं राहुल और प्रियंका के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की भी छततीसगढ़ में सभाएं कराने की तैयारी है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के दो संसदीय क्षेत्रों में खड़गे की जनसभाओं का प्लान तैयार किया गया है। जांजगीर और रायगढ़ लोकसभा क्षेत्रों में राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा कराने पर पीसीसी का जोर है। इसी तरह कांकेर लोकसभा क्षेत्र में भी जल्द ही कम से कम एक बड़ी सभा कराने का प्लान है। हालांकि एआईसीसी से खरगे के चुनावी दौरे को लेकर भी पीसीसी को कन्फर्मेशन का इंतजार है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन