रायपुर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारियां तेज हो चली है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता आए दिन छत्तीसगढ़ तक दौड़ लगा रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि सितंबर माह में 21 तारीख को कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आ रही हैं।

खबर मिल रही है कि वह भिलाई में आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन में शामिल होंगी। इस आयोजन में प्रदेश भर से महिला कार्यकर्ता हिस्सा लेंगी। बता दें कि यह जानकारी सीएम भूपेश बघेल ने राजनांदगांव में आयोजित भरोसे का सम्मेलन आयोजन के दौरान दी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

See also  प्रियंका गांधी ने MP में फूंका चुनावी बिगुल : बोलीं- मध्यप्रदेश के 18 साल देख लीजिए, अब 6 महीने बचे सोचने के लिए…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।