बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका राहुल और खरगे आएंगे छत्तीसगढ़

दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका राहुल और खरगे आएंगे छत्तीसगढ़
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए 20 सीटों पर प्रथम चरण के मतदान के बाद 70 विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दी है। इसके साथ प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के केंद्रीय नेता भी छत्तीसगढ़ में डेरा डाले हुए हैं और धुंआधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जहां एक तरफ बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है तो कांग्रेस भी पीछे नहीं है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दूसरे चरण से पहले छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहीं है।

कांग्रेस आखिरी समय में 70 सीटों के लिए आक्रामक प्रचार करने जा रही है। 14 नवंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आएंगी। रायपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो भी प्रस्तावित है। 15 नवंबर को एआईसीसी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी छत्तीसगढ़ आएंगे। इसके बाद एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का दौरा भी संभावित है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन