SECL के कुसमुंडा और मानिकपुर खदान में उत्पादन हुआ ठप्प, ठेका कंपनी के कर्मी वेतन और बोनस की मांग को लेकर हड़ताल पर
SECL के कुसमुंडा और मानिकपुर खदान में उत्पादन हुआ ठप्प, ठेका कंपनी के कर्मी वेतन और बोनस की मांग को लेकर हड़ताल पर

कोरबा। एसईसीएल की कुसमुंडा और मानिकपुर कोल परियोजना में कोयला उत्पादन का काम पूरी तरह से ठप्प हो गया है। खदान में कार्यरत ठेका कंपनी एनएसपीएल के श्रमिकों ने दिवाली से पहले वेतन और बोनस की मांग को लेकर काम बंद कर दिया है।

SECL ने इन दोनों खदानों में ओवरबर्डन याने मिटटी निकलने का काम ठेका कंपनी एनएसपीएल को दे रखा है। इसके श्रमिकों का आरोप है कि दिवाली के मौके पर अग्रिम वेतन के भुगतान को लेकर कंपनी से पत्राचार किया गया था, उन्हें सकारात्मक जवाब भी मिला, मगर धनतेरस बीतने के बाद भी जब वेतन भुगतान नहीं हुआ तब कंपनी के कर्मचारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने वाहनों को खड़ी कर काम को पूरी तरह से बंद कर दिया। पिछली रात से ही खदान में ओवरबर्डन निकलने का काम बंद है और खदान में सभी वाहन खड़े हैं।

इस संबंध में फ़िलहाल प्रबंधन का कोई जवाब नहीं आया है। ठेका श्रमिकों के हड़ताल पर चले जाने से कंपनी को करोड़ों रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। ठेका श्रमिक पिछले 12 घंटे से हड़ताल पर हैं, जिसे समाप्त करने को लेकर अब तक कोई पहल नहीं की गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।