बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

धर्मांतरण को लेकर विरोध जारी, ग्रामीणों ने तीन परिवारों को गांव से बाहर निकाला, घरों में लगा दिए ताले

धर्मांतरण को लेकर विरोध जारी, ग्रामीणों ने तीन परिवारों को गांव से बाहर निकाला, घरों में लगा दिए ताले
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कांकेर। बस्तर के कांकेर जिले के अमाबेड़ा इलाके के अलनार गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर तनाव पैदा हो गया है। यहां कथित तौर पर तीन परिवारों को धर्म बदलने और 'माता पहुंचानी' कार्यक्रम में हिस्सा लेने से इनकार करने के बाद गांव से बाहर निकाल दिया गया।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अमाबेड़ा इलाके के अलनार गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर तनाव की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, गांव के लोगों ने कथित तौर पर तीन परिवारों को गांव से बाहर निकाल दिया क्योंकि उन्होंने अपना धर्म परिवर्तित कर लिया था।

इस वजह से बढ़ी नाराजगी

बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय सामने आई जब इन परिवारों ने 'माता पहुंचानी' कार्यक्रम में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद गांव वालों ने कथित तौर पर इन परिवारों के घरों से उनका सामान बाहर निकाल दिया और तीनों घरों पर ताले लगा दिए।

दर्जन भर ग्रामीण जंगल में भटकने को मजबूर

पता चला है कि इस घटना के बाद इन परिवारों के कुल 13 सदस्य बेघर हो गए हैं। उन्हें गांव छोड़कर जंगल के आसपास भटकने के लिए मजबूर होना पड़ा और उनके पास रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं बचा है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन