बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

डिप्रेशन में आकर पीएससी छात्रा ने लगाई फांसी

डिप्रेशन में आकर पीएससी छात्रा ने लगाई फांसी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर। पीएससी की तैयारी कर रही बिलासपुर की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ख़ुदकुशी करने से पहले छात्रा ने एक नोट भी लिखा है जिसमें उसने प्रेमी के अन्य युवतियों व महिलाओं से संबंध के चलते डिप्रेशन में आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। साथ ही माता-पिता से अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र के ग्राम तलकेला निवासी किरण सारथी ने एमएससी तक पढ़ाई की थी। फिर बिलासपुर आकर वह पिछले 2 सालों से पीएससी की तैयारी कर रही थी। शनिवार की दोपहर करीबन एक बजे उसे अन्य छात्राओं ने आखिरी बार देखा था। इसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकली थी। रविवार की दोपहर तक बाहर नहीं आई तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया पर भीतर से कोई जवाब नहीं मिला तो मकान मालिक को इसकी सूचना दी गई। मकान मालिक ने छत के सहारे छात्र के कमरे के रोशनदान से भीतर झांका तो छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका नजर आया।

वहीं सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बना कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन