अरविंद केजरीवाल संग छत्तीसगढ़ पहुंचे पंजाब के सीएम भगवंत मान

रायपुर। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। इस बीच गोपाल राय ने बड़ा बयान दिया और कहा – छत्तीसगढ़ को आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी बहुत जरूरी है। कुछ देर में ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का संबोधन शुरू होगा। रैली में हजारों कार्यकर्ता पहुंच चुके हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दोनों मुख्यमंत्रियों दिल्ली -पंजाब पर तंज कसा है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले बार भी चुनाव लड़े थे, सब की जमानत जब्त हुई थी, चुनाव आ रहा है, बहुत सारे दल के लोग आएंगे। वहीं इसके पहले अरविंद केजरीवाल और भगवत मान के दौरे को लेकर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा था कि आम आदमी पार्टी के दोनों मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ में स्वागत है। हम उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार का कामकाज देखने के लिए आमंत्रित करते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।