बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

झोलाछाप डॉक्टर हुआ गिरफ्तार, गलत इलाज के चलते दो बच्चों की हो गई थी मौत

झोलाछाप डॉक्टर हुआ गिरफ्तार, गलत इलाज के चलते दो बच्चों की हो गई थी मौत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर। पुलिस ने बिलासपुर जिले के बेलगहना क्षेत्र से एक झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। बीते 10 माह पूर्व उसके गलत इलाज की वजह से दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी दीपक गुप्ता उर्फ चिंटू गुप्ता, उम्र 37 वर्ष, निवासी टेंगनमाड़ा, करवा, चौकी बेलगहना, खुद को डॉक्टर बताकर लोगों का इलाज किया करता था, जबकि उसके पास कोई वैध चिकित्सकीय योग्यता की डिग्री या लाइसेंस नहीं था।

17 जुलाई 2024 को ग्राम करवा निवासी जब्बार अली ने बेलगहना चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के झोलाछाप डॉक्टर चिंटू गुप्ता के गलत इलाज से उसके दोनों बेटे इरफान अली (13) और इमरान अली (14) की मौत हो गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। एफएसएल और हिस्टो पैथोलॉजिकल रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि हुई कि इलाज में लापरवाही और अयोग्य व्यक्ति द्वारा इलाज किया जाना ही बच्चों की मौत का कारण बना। इसके बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन