बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पांच लोकसभा सीटों से गुजरते हुए यूपी की ओर बढ़ेगी राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा, 14 जनवरी से होगी शुरुआत

छत्तीसगढ़ के पांच लोकसभा सीटों से गुजरते हुए यूपी की ओर बढ़ेगी राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा, 14 जनवरी से होगी शुरुआत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। हार के बाद राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा लोकसभा चुनाव के ठीक पहले शुरुआत करेंगे। ये यात्रा छत्तीसगढ़ की 5 लोकसभा सीट से होते हुए उत्तर प्रदेश के वाराणसी की ओर आगे बढ़ेगी। प्रदेश के लोकसभा सीट में रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा शामिल है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश में यह यात्रा ओडिशा होते हुए रायगढ़ में प्रवेश करेगी, हालांकि यात्रा का फाइनल रोडमैप अभी आना बाकी है।

राहुल गांधी की छत्तीसगढ़ में होगी पहली यात्रा

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की यह पहली यात्रा होगी। इससे पहले राहुल गांधी ने इसी साल भारत जोड़ो यात्रा की थी, लेकिन वो यात्रा छत्तीसगढ़ नहीं आई थी । बताया जा रहा है कि इस बार यात्रा प्रदेश के 5 लोकसभा सीटों से होकर गुजरेगी।

6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा

भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी 2024 से मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। इस दौरान यात्रा 14 राज्यों की 85 जिलों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल गांधी बस और पैदल मिलाकर 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करेंगे।

महाराष्ट्र में समाप्त होगी यात्रा

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने बुधवार को पार्टी हेडक्वार्टर में मीडिया को बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा भी करेगी। यह मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में समाप्त होगी।

खड़गे न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। भारत न्याय यात्रा का मकसद आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय है। इस यात्रा में राहुल युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर पड़े लोगों से मुलाकात करेंगे। यात्रा के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जाएगा। यात्रा में कुछ छोटे हिस्से को रुक-रुक कर पैदल भी कवर किया जाएगा।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन