बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

सुरक्षा की वजह से राहुल की भारत जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ से नहीं गुजरेगी

सुरक्षा की वजह से राहुल की भारत जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ से नहीं गुजरेगी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

0 150 दिन में 3500 किमी की दूरी तय करेंगे,

0 कन्याकुमारी से कश्मीर में समाप्त होगी यात्रा

विशेष संवाददाता रायपुर,
नक्सल समस्या के मद्देनजर राहुल गांधी की चर्चित भारत जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य से नहीं जाएगी। प्रदेश में नक्सली समस्या को देखते हुए यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेश से होकर गुजरेगी पर छत्तीसगढ़ से दूरी रखते हुए। कन्याकुमारी से शुरू होकर यात्रा कश्मीर में समाप्त होगी। इस दौरान महज 150 दिन में 3500 किलो मीटर की भारत जोड़ो यात्रा राहुल करेंगे।
जिस समय अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के पूर्णकालिक अध्यक्ष पद का चुनाव प्रस्तावित है, ठीक उसी प्रक्रिया के बीच राहुल गांधी अपने भारत जोड़ो यात्रा में रहेंगे। इसका मतलब साफ है कि राहुल पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना नही चाहते और वो पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन