बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

मामूली विवाद ने लिया खूनी मोड़! पहले घर बुलाया, फिर टांगी से किए ताबड़तोड़ वार, हत्या के बाद आरोपी ने उठाया ये कदम

मामूली विवाद ने लिया खूनी मोड़! पहले घर बुलाया, फिर टांगी से किए ताबड़तोड़ वार, हत्या के बाद आरोपी ने उठाया ये कदम
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Raigarh Crime News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आपसी विवाद के बाद एक ग्रामीण की हत्या का मामला सामने आया है। कापू थाना क्षेत्र के पखनाकोट गांव में 13-14 सितंबर की दरम्यानी रात चैतराम यादव की टांगी से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, विवाद आरोपी के इलाज कराने की बात को लेकर हुआ था। कहासुनी बढ़ने के बाद आरोपी नैहर साय मांझी ने चैतराम पर टांगी से कई वार किए। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया।

पुलिस जांच के अनुसार, घटना वाली रात नैहर साय मांझी की पत्नी चैतराम यादव को बुलाने उसके घर गई थी। इसके बाद चैतराम रात में नैहर के घर पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बातचीत शुरू हुई। इसी दौरान नैहर के इलाज कराने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

विवाद बढ़ा तो टांगी से किया हमला
पुलिस के मुताबिक, कहासुनी के दौरान नैहर साय मांझी ने टांगी उठाकर चैतराम यादव पर हमला कर दिया। उसने कई वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण चैतराम की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद चैतराम का शव आरोपी के घर की परछी में पड़ा मिला। घटना की जानकारी सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

हत्या के बाद फरार हो गया आरोपी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नैहर साय मांझी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कापू थाना पुलिस गांव पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।

24 घंटे में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी नैहर साय मांझी को गांव से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि इलाज कराने की बात और आपसी कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ गया था। इसी दौरान उसने टांगी से चैतराम पर हमला कर दिया।

छाताघुरा जंगल में छिपाई टांगी
हत्या के बाद आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल टांगी को भी छिपा दिया था। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि टांगी को छाताघुरा जंगल में ले जाकर एक पत्थर के नीचे छिपाया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हथियार बरामद करने की कार्रवाई की। मामले में आगे की जांच जारी है।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो एवं क्राइम रिपोर्टर

छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था, पुलिस-प्रशासन और जनहित के प्रमुख मुद्दों की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन