Railway News

Railway News: उसलापुर स्टेशन को बिलासपुर नगर का एक नया उपनगरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। बिलासपुर जोन के यात्री अब उसलापुर से भी यात्रा कर सकेंगे।

रेल यात्रियों की मांग एवं सुविधा के अनुसार रेलवे बोर्ड के द्वारा कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव 24 अप्रैल, 2023 से उसलापुर स्टेशन में दिया गया एवं कुछ का दिनांक 01 मई, 2023 से दिया जा रहा है।

रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार दुर्ग एवं कटनी मार्ग से हो कर आने-जाने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन दाधापारा-उसलापुर होकर किया जायेगा। जिसके अनुसार (1) 15159/ 15160 छ्परा-दुर्ग-छ्परा सारनाथ एक्स, (2) 12853/ 2854 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस (3) 12823/12824 दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एवं (4) 12549/ 12550 दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस बिलासपुर के स्थान पर उसलापुर होकर चलेगी। उक्त गाडियों को अपने परिवर्तित मार्ग दाधापारा से उसलापुर होते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना होगी। उसलापुर स्टेशन एवं अन्य स्टेशनों की समय सारणी में कुछ आंशिक परिवर्तन किया गया है।

See also  स्कूल शिक्षा मंत्री ने निलंबित चार ज्वाइंट डायरेक्टरों में से तीन को बहाल किया

रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार दुर्ग एवं कटनी मार्ग से हो कर आने-जाने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन दाधापारा-उसलापुर होकर किया जायेगा। जिसके अनुसार (1) 15159/ 15160 छ्परा-दुर्ग-छ्परा सारनाथ एक्स, (2) 12853/ 2854 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस (3) 12823/12824 दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एवं (4) 12549/ 12550 दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस बिलासपुर के स्थान पर उसलापुर होकर चलेगी। उक्त गाडियों को अपने परिवर्तित मार्ग दाधापारा से उसलापुर होते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना होगी। उसलापुर स्टेशन एवं अन्य स्टेशनों की समय सारणी में कुछ आंशिक परिवर्तन किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।