बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

चालिसा महोत्सव में पहुंच रहे लोगों को रेलवे ने 10 एक्सप्रेस गाडियों का अस्थायी ठहराव की दी सुविधा

चालिसा महोत्सव में पहुंच रहे लोगों को रेलवे ने 10 एक्सप्रेस गाडियों का अस्थायी ठहराव की दी सुविधा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा चकरभाठा में दिनांक 21 एवं 22 जनवरी, 2024 को आयोजित चालीसा महोत्सव में शामिल होने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 एक्सप्रेस गाडियों का अस्थायी ठहराव रायपुर मंडल के चकरभाठा स्टेशन में 01 मिनट के लिए दिया जा रहा है।

यह ठहराव केवल 21 एवं 22 जनवरी, 2024 को 02 दिनों के लिए दिया जाएगा। रेल प्रशासन के द्वारा दिनांक 21 एवं 22 जनवरी, 2024 को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 एक्सप्रेस गाडियों को चकरभाठा स्टेशन में ठहराव का समय निम्नानुसार है।

वहीं रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं | इसी कड़ी में अधोसंरचना विकास हेतु उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या धाम जंक्शन – अयोध्या केंट व सलारपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा | इसके फलस्वरूप गाड़ी संख्या 18205/18206 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी ।

दिनांक 11 जनवरी 2024 को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया प्रयागराज-जंघई-वाराणसी-वाराणसी सिटी मार्ग होकर नौतनवा जाएगी ।

दिनांक 13 जनवरी 2024 को नौतनवा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया वाराणसी सिटी-वाराणसी-जंघई-प्रयागराज मार्ग होकर दुर्ग आएगी ।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन