बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की आस्था के सम्मान में रेलवे का बड़ा फैसला, महाकुंभ के लिए चलेंगी इतनी स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की आस्था के सम्मान में रेलवे का बड़ा फैसला, महाकुंभ के लिए चलेंगी इतनी स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर। महाकुंभ 2025 के लिए छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की आस्था को सम्मान देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने प्रदेश से 8 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें रायगढ़, दुर्ग और बिलासपुर से वाराणसी के लिए चलाई जाएगी। जो 25 जनवरी से 24 फरवरी के बीच अलग-अलग दिनों में चलेंगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के CPRO डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव ने बताया, इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन न केवल यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं को महाकुंभ के पवित्र स्नान का सपना पूरा करने का मौका भी देगा. छत्तीसगढ़ से वाराणसी तक की यह पहल श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा तोहफा साबित होगी, जिससे उनकी यात्रा सुगम और आरामदायक होगी।

छत्तीसगढ़ से महाकुंभ 2025 के लिए ट्रेनों का शेड्यूल

  1. 08251 रायगढ़ – वाराणसी कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 14:00 आगमनः 10:00, यात्रा दिनांक: 25 जनवरी 2025
  2. 08252 वाराणसी – रायगढ़ कुंभ स्पेशलप्रस्थानः 10:50 आगमन: 05:25, यात्रा दिनांक: 27 जनवरी 2025
  3. 08791 दुर्ग – वाराणसी कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 13:50 आगमनः 10:00, यात्रा दिनांक: 8 फरवरी 2025
  4. 08792 वाराणसी – दुर्ग कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 10:50 आगमनः 05:30, यात्रा दिनांक: 10 फरवरी 2025
  5. 08795 दुर्ग – टुंडला कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 19:20 आगमन: 20:15, यात्रा दिनांक: 15 फरवरी 2025
  6. 08796 टुंडला – दुर्ग कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 16:00 आगमनः 18:20, यात्रा दिनांक: 17 फरवरी 2025
  7. 08253 बिलासपुर – वाराणसी कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 08:15 आगमनः 10:00, यात्रा दिनांक: 22 फरवरी 2025
  8. 08254 वाराणसी – बिलासपुर कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 10:50 आगमनः 10:40, यात्रा दिनांक: 24 फरवरी 2025
The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन